Tuesday, March 3, 2020

बलिया के तत्कालीन डीएम डीटी रबर्ट्स  ने बलिया में खैराडीह के पास कुषाणकालीन अवशेषों का उल्लेख किया है। साथ ही अविद्घ-कर्ण नाम से एक बौद्घ मठ का उल्लेख भी है, जिसका दौरा ह्वेन सांग ने किया था। कार्लाइल ने इसमें यह तथ्य भी जोड़ा कि ह्वेन सांग ने नारायणपुर में ‘नारायण देवा’ मंदिर के दर्शन भी किये। फाह्यान ने बलिया शहर से सटे क्षेत्र को ‘अरण्य’ कहा है।

Sunday, March 1, 2020


  🎗️🎗️मगध के कुलदेवताओं और ग्रामदेवता 🎗️🎗️
प्राचीन मगध में आम लोग पुरोहित की सहायता के बिना धार्मिक अनुष्ठान कर लेते थे राजकीय आयोजन बाभन की देखरेख में होता था
प्रस्तुति अरविन्द रॉय
कुलदेवताओं और ग्रामदेवताओं के नाम गोरैया बाबा, बंदी माय, सोखा बाबा, कारिख, सलहेस, दीना भदरी, बरहम बाबा, गिहल, विषहरा, काली, बामती आदि.
इन देवताओं को पूजने वालों की संख्या करोड़ों में है.
हिन्दू धर्म में ३३ करोड़ देवी देवता माना गया है
ऋग्वेद संहिता मंडल 1 सूक्त 45 का श्लोक 2 इस प्रकार है: श्रु॒ष्टी॒वानो॒ हि दा॒शुषे॑ दे॒वा अ॑ग्ने॒ विचे॑तसः ।
तान्रो॑हिदश्व गिर्वण॒स्त्रय॑स्त्रिंशत॒मा व॑ह ॥
अर्थात :- हे अग्निदेव ! विशिष्ट ज्ञान सम्पन्न देवगण, हवि दाता के लिए उत्तम सुख देते हैं। हे रोहित वर्ण अश्व वाले (रक्तवर्ण की ज्वालाओं से सुशोभित) स्तुत्य अग्निदेव ! उन तैन्तीस कोटि देवों को यहाँ यज्ञ स्थल पर ले कर आएँ
जबकि मंडल 1 के ही सूक्त 34 का श्लोक 11 इस प्रकार है आ ना॑सत्या त्रि॒भिरे॑काद॒शैरि॒ह दे॒वेभि॑र्यातं मधु॒पेय॑मश्विना ।प्रायु॒स्तारि॑ष्टं॒ नी रपां॑सि मृक्षतं॒ सेध॑तं॒ द्वेषो॒ भव॑तं सचा॒भुवा॑ ॥अर्थात :- हे अश्विनी कुमारों! आप दोनो, तैन्तीस देवताओं के सहित इस यज्ञ में मधुपान के लिए पधारें। हमारी आयु बढ़ायें और हमारे पापों को भली भाँति विनष्ट करें। हमारे प्रति द्वेष की भावना को समाप्त करके सभी कार्यों में सहायक बने।
रोचक तथ्य यह है कि अगर आपका नाता ग्रामीण जनजीवन से नहीं है तो इनमें से ज्यादातर देवी-देवताओं के आपने नाम नाम तक नहीं सुने होंगे  आपको यह जानकर हैरत होगी कि गोरैया बाबा जिनकी पूजा गोपालगंज से लेकर वैशाली तक के इलाके में की जाती है उनको पूजने वाले लोग करोड़ में हैं. यूपी तक में लोग इनकी अाराधना करते हैं.  पहले इनकी पूजा पासवान जाति के लोग करते थे, अब सभी पिछड़ी और दलित जातियों में इनकी पूजा होती है. इनके साथ बन्नी माई या बंदी माई की भी पूजा बड़ी संख्या में लोग करते हैं. गोरैया बाबा को रक्षक माना जाता है और बन्नी या बंदी माई कुलदेवी होती हैं. इसी तरह सोखा बाबा और कारिख धर्मराज के उपासक भी उत्तर बिहार में बड़ी संख्या में हैं. बरहम बाबा या डिहबार बाबा का स्थान तो तकरीबन हर गांव में मिल जाता है.  गिहल चारागाह के देवता हैं और यादव समुदाय के लोग इनके उपासक हैं, राजा सल्हेस और दीना भदरी का नाम तो अपेक्षाकृत पापुलर है और दलित जातियों में इनका भरपूर सम्मान है. बामती शमशान की देवी हैं. वे कहते हैं, काली मां को भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी कुलदेवी बताया है, मगर यह प्रचिलत देवी दक्षिणेश्वर काली से भिन्न लगती हैं. लोग गहवर में इनके नाम से सात पिंडा बनाते हैं और उसकी पूजा करते हैं. इन्हें सतिबहनी कहना ज्यादा उचित होगा.  उत्तर बिहार में 450 के करीब कुलदेवी-कुलदेवताओं की पूजा की जाती है. इन देवी-देवताओं की पैठ ज्यादातर पिछड़ी और दलित जातियों के बीच है, इसके अलावा दलित और अति पिछड़ी जातियों में मनुख देवा भी कई प्रकार के हैं. जैसे बघौत. इसका अर्थ समुदाय का कोई व्यक्ति जो बाघों से लड़ता हो उसे देव मान लिया जाता है.  परिवार की कोई लड़की अगर कुंवारी मर गयी हो और उसकी मौत के बाद परेशानियां शुरू हो गयी हों तो बाद में लोग उसकी पूजा करने से लगते हैं, इस उम्मीद से कि पूजा के बाद उस लड़की की आत्मा उन्हें परेशान करना बंद कर देती. फिर आगे चल कर वही बच्ची देवी बन जाती है.  इन कुलदेवी-देवता की पूजा कई पीढ़ियों से की जाती रही है.उनके मुताबिक ये देवी-देवता रैयतों के हैं, जो इन इलाकों के स्थायी बाशिंदे रहे हैं. लिहाजा इन देवी-देवताओं के बारे में हमें ढेर सारी जानकारी हासिल करने की जरूरत है. जैसे, बहुत कम लोगों को पता होगा कि गोपालगंज स्थित अजबीनगर में गोरैया बाबा का मंदिर है और वहां हर साल इनके बेरागन वाले दिन हजारों सूअरों की बलि चढ़ती है. सीवान जिले का गोरैयाकोठी कस्बा भी संभवत: इन्हीं गोरैया बाबा के नाम पर स्थापित है.  सच यही है कि अब तक हिंदू धर्म में कुछ हीदेवी-देवताओं और उनके नाम पर होने वाले पर्व त्योहारों के बारे में जानकारी सामने आयी है. जबकि हमें जानना चाहिए कि पिछड़ी और दलित जाति के लोग किस-किस तरह के देवी-देवताओं की पूजा करते हैं. उनकी पूजा पद्धति कैसी है. उनके धार्मिक उत्सव किस तरह के हैं. इस बारे में अभी बहुत शोध किये जाने की जरूरत है. तभी हिंदू धर्म का प्लूरलिस्टिक स्वरूप सामने आ सकेगा.  एक और रोचक तथ्य जो उभर कर सामने आया है, वह यह है कि जैसे-जैसे हम जातीय श्रेणी में नीचे उतरते जाते हैं, कुलदेवी या देवताओं की संख्या बढ़ती जाती है.  जैसे अमूमन सवर्ण जाति के लोगों के कुलदेवी या देवता एक होते हैं. मझोली जाति यादव, कुर्मी आदि में यह संख्या दो से तीन तक मिलती है. अति पिछड़ी जाति के परिवारों में तीन-चार कुलदेवी या देवता होते हैं. जैसे कई परिवारों में गोरैया-बंदी या गिहल-बंदी की एक साथ पूजा होती है. वहीं महादलित परिवारों में तो कुलदेवी और देवताओं की संख्या 10 से 15 तक मिलती हैं. 

Friday, December 13, 2019

🎗️🎗️ब्राह्मण-महाशाल(बाभन/ भूमिहार)🎗️🎗️
मौर्यकालीन समाज में बाभन धर्म का अपना एक महत्व था
प्रस्तुति अरविन्द रॉय
 समकालीन ग्रन्थों में वैदिक सिद्धान्तों और अनुष्ठानों का जो उल्लेख हुआ है, उससे नन्द-मौर्य काल में उनकी प्राधान्यता सूचित होती है। अंगिरस, भारद्वाज, वाससेठ्ठ, कश्यप, भृगु आदि वैदिक ऋषगण बाभन के पूर्वज और वैदिक मंत्रों के दृष्टा के नाम से प्रसिद्ध थे। अशोक ने अपने अभिलेख में जिन देव पूजकों का उल्लेख किया है, उनसे अभिप्राय उन्हीं ब्राह्मणों पुरोहितों से है जो यज्ञ किया करते थे लेकिन ये लोकधर्म से पृथक थे। बौद्ध ग्रन्थों में एक विशेष वर्ग के ब्राह्मणों का उल्लेख मिलता है जिन्हें ब्राह्मण-महाशाल कहा जाता था है। उनको राजदत्त भूमि की लगान मिला करती थी। ऐसे बाभन धनी थे और व्ययशील यज्ञों का अनुष्ठान करते थे। इन्हें ब्रह्मवर्ण, ब्रह्मज्योति एवं प्रियभाषी और प्रियवाक् भी कहा गया है। अध्ययन-अध्यापन इनका प्रमुख कार्य था। सामाजिक दृष्टि से भी इनका स्थान उच्च था। अनेक ब्राह्मण बौद्ध धर्म से प्रभावित हो बौद्ध हो गये थे। अर्थशास्त्र में ‘देवताध्यक्ष’ नामक पदाधिकारी का उल्लेख मिलता है, जो मंदिरों और देवताओं की देखभाल करता था। देवताओं में अपराजित, अप्रतिहत, जयन्त, वैजयन्त, शिव, अश्विन, श्रीमदिरा (दुर्गा), अदिति, सरस्वती, सविता, अग्नि, सोम, कृष्ण, आदि देव-देवियों की पूजा प्रचलित थी।

Monday, December 2, 2019

Line 1) Ōṁ! Hail! From the great camp of victory, containing1 ships, elephants and horses and situated at Ānandapura.
       (Lines 1-5) The prosperous Samudragupta, the Mahārājadhirāja, and ardent devotee of Bhagavat (Vāsudēva), who is the exterminator of all kings; who has no equal adversary on earth; whose fame is tasted by the waters of the four Oceans; who is equal to (the gods) Dhanada, Varuṇa, Indra, and Antaka; who is the very axe of Kṛitānta (Death); who is the giver of many crores of lawfully acquired cows and gold; who is the performer Aśvamēdha sacrifice, that had long decayed; who is the son of the son’s son of the prosperous Gupta, the Mahārāja; the son’s son of the prosperous Ghaṭōtkacha, the Mahārāja; (and) the son of the prosperous Chandragupta, the Mahārājādhirāja, the daughter’s son of the Linchchhavi (and) born of the Mahādēvī Kumāradēvī–addresses to (the officers) attached to the Treasury of the two villages; (1) Bhadrapushkaraka pertaining to the Vāvirikshyara district (and) (2) Pūrṇanāga pertaining to the Krivilā district, and says as follows:
       (Lines 6-7) “Be it known to you! For the sake of augmenting the spiritual merit of (my) parents and of myself, these two villages have been granted by me as agrahāra, with the assignment of the uparikara . . . to Jayabhaṭṭa-svāmin . . .
       (Lines 7-10) You should therefore listen to this Traividya (conversant with the three Vēdas) and be obedient to his commands; and all dues in accordance with the customary law of the village should be paid, such as (the find of) gold and so forth. And, from this time forth, the tax-paying cultivatiors, artisans, etc., of other villages should not be allowed to enter by this Traividya; (for) otherwise there would be a forfeiture of the Agrahara.
       (Lines 10-12) Registered2 (in) the year 9; the day 2 of Māgha. Drawn up by the order of Gōpasvāmin, Mahāpīlūpati, Mahābalādhikṛita, the Akshapaṭalādhikṛita of Anyagrāma. The Dūtaka, the prince śrī-Chandragupta.
No. 4 : PLATE IV

Sunday, December 1, 2019

🎗️🎗️दानवीर कर्ण की धरती भागलपुर 🎗️🎗️
चंपा की पुराणी बिरासत -बिसहरी पूजा जो आज भी होते आ रहा है .
प्रस्तुति अरविन्द रॉय
  भागलपुर के आचार्य दीपंकर श्रीज्ञान अतिश हिन्दू ब्राह्मण थे जो बौद्ध दर्शन से प्रभावित थे उस पर पुस्तक लिखे
एनएल डे ने अपनी किताब 'एनसिएंट ज्योग्राफी ऑफ इंडिया' में लिखा है कि विहुला विषहरी की घटना चंपानगर में घटित है। विक्रमशिला विश्वविद्यालय के उत्खनन में धातु की बनी विषहरी की दो मूर्तियां भी मिली थीं।
अंग यह मगध से पूरब था और इसकी राजधानी चंपा थी जो आधुनिक भागलपुर के समीप नाथनगर में चंपानगर आज भी है. यह नगरी कला, सभ्यता, संस्कृति, व्यापार से वैभवपूर्ण था. मगध से हमेशा संघर्ष होता था. अंत में मगध से अंग पराजित हुआ.
महाभारत में अंग के लोगों को सुजाति या अच्छे वंश का बताया गया है। इसलिए इस क्षेत्र का नाम अंग पड़ गया। प्रारंभ में अंग प्रदेश की राजधानी मालिनी थी। बाद में उसका नाम चंपा या चंपावती हो गया। यह नाम यहां के राजा अथवा नदी के नाम पर पड़ा। प्रसिद्ध चीनी यात्री (बौद्ध) ह्वेनसांग (युवान-युआंग) इस जगह को चेन-पो अर्थात चम्पा कहता था। नगर के अन्य नाम मालिनी और काल चंपा भी थे। अलेक्जेंडर कनिंघम के मुताबिक भागलपुर के निकट स्थित चंपानगर और चम्पापुर नामक दो ग्राम प्राचीन चंपा के अवशेष हैं। देश के छह प्रधान नगरों में चंपा की गणना की जाती थी। इस स्थान ने अपने धन, वैभव व व्यापार के कारण ख्याति प्राप्त की थी।
प्रारंभ से लेकर अंग क्षेत्र पर मगध शासक बिम्बिसार के विजय तक के इतिहास को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है। तितुक्षी यहां का पहला आर्य राजा था। इनके बाद यहां 25 आर्य राजा हुए। इसी कड़ी में महाभारतकालीन राजा कर्ण का नाम याद आता है, जिसकी चर्चा महाभारत में दानवीर अंग राजा के रूप में की गई है। महाभारत के युद्ध के पश्चात अंग और मगध के बीच लगातार संघर्ष होता रहा। विदुर पंडित जातक के अनुसार कभी मगध भी अंग राज्य के अधीन था। अंग के अंतिम तीन राजाओं के बारे में जानकारी मिली है। दधिवाहन पहले राजा थे। जिनकी बेटी चंदना महावीर के धर्म को स्वीकार करने वाली महिला शिष्या थी। इसके समय में कौशाम्बी के वत्स राजा शतनीक ने चम्पा पर आक्रमण किया। दूसरे राजा द्रधवर्मन ने अपनी पुत्री का विवाह मगध राजा उदयन के साथ किया, जिसने पाटलिपुत्र शहर को बसाया। ब्रह्मदत्त इस वंश के अंतिम राजा थे। इसी समय मगध के राजा बिम्बिसार ने अंग पर आक्रमण कर इसे अपने साम्राज्य में मिला लिया। अंग प्रदेश के प्रमुख शहरों में चम्पा, भद्दया या भदरिया, अस्सपुर व आषण शामिल थे। भदरिया में बुद्ध का आगमन हुआ था।
बिहुला विषहरी की कहानी चंपानगर के तत्कालीन बड़े व्यावसायी और शिवभक्त चांदो सौदागर से शुरू होती है। विषहरी शिव की पुत्री कही जाती हैं लेकिन उनकी पूजा नहीं होती थी। विषहरी ने सौदागर पर दबाव बनाया पर वह शिव के अलावा किसी और की पूजा को तैयार नहीं हुए। आक्रोशित विषहरी ने उनके पूरे खानदान का विनाश शुरू कर दिया। छोटे बेटे बाला लखेन्द्र की शादी बिहुला से हुई थी। उनके लिए सौदागर ने लोहे बांस का एक घर बनाया ताकि उसमें एक भी छिद्र न रहे। यह घर अब भी चंपानगर में मौजूद है। विषहरी ने उसमें भी प्रवेश कर लखेन्द्र को डस लिया था। सती हुई बिहुला पति के शव को केले के थम से बने नाव में लेकर गंगा के रास्ते स्वर्गलोक तक चली गई और पति का प्राण वापस कर आयी। सौदागर भी विषहरी की पूजा के लिए राजी हुए लेकिन बाएं हाथ से। तब से आज तक विषहरी पूजा में बाएं हाथ से ही पूजा होती है।
🎗️🎗️भूमिहार ब्राह्मण कुमाऊँ ब्राह्मण🎗️🎗️
बहुत सी जगह पर कौन क्षत्रिय कौन ब्राह्मण इसका अंदाजा टाइटल से लगाना संभव नही
प्रस्तुति अरविन्द रॉय
पूर्वांचल में जिस प्रकार अनेक भूमिहार ब्राह्मण कान्यकुब्ज क्षेत्र से गहरवार राजवंश के शासन में बसने के लिए आए उसी प्रकार कन्नौज आदि से कई ब्राह्मण जातियाँ चंद राजवंश के शासन कुमाऊँ में बसने के लिए आईं तथा उनके साथ खानपान में वर्ण परम्परा एवं विवाह सम्बन्धी गोत्र जाति के भेद भी यहाँ के मूल निवासियों में प्रचलित हो गए, जो कुमाऊँ में आज भी है। कुमाऊँ में कौन क्षत्रिय कौन ब्राह्मण इसका अंदाजा टाइटल से लगाना संभव नही है ।जैसे भूमिहारो और अन्य  क्षत्रिय जातियों में है नेगी, बिष्ट,गुसांई,रावत,भंडारी,अधिकारी,आदि
सभी एक पद आधारित टाइटल है जिसका जाति से कोई लेना देना नही है लेकिन कालांतर से नियमित उपयोग से जाति के सूचक पदवी हो गयी है कई लोग इन्हें जातिया या वंश,गोत्र भी समझ लेते है जबकि इनका वंश से इनका कोई संबंध ही नही है ।
प्रारम्भ में इन पदों पर वर्ण विशेष की नियुक्ति होने से कालांतर में जाति में परिवर्तित हो गयी और स्थिति उपजातीय नामो को लेकर भ्रामक हो गयी।
बिष्ट चंदशासको के द्वारा इनके मूलपुरुषो को सेना और प्रशासन जमींदारी का कार्यभार देखने के लिए प्रधान अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाता था अन्य सभी सैनिक पदों से उच्च माना जाने के कारण इन्हें "विशिष्ट" अधिकारी कहा जाता था और विशिष्ट का ही भाषिक विकास बिष्ट के रूप में हो गया बिष्ट चंदो को चौथानी वर्गीय ब्राह्मणों का उपनाम था डड़या के बिष्ट सोंज्याल ,गडेरा,सेंज, सुपकोट आदि बिष्ट ब्राह्मण है ।
अधिकारी
ये भी आधिकारिक पद था ओर चंदशासको द्वारा तराई भाबर के सर्वे सर्वा अधिकारी के रूप में प्रयुक्त होता था बाद में इन्ही अधिकारियों के वंशजो द्वारा उपजातीय नाम से प्रयोग किया जाने लगा अब ये उपजातीय नाम क्षत्रियो के लिए ही सीमित हो गया जबकि पूर्व में ब्राह्मणो के लिए भी अधिकारी नाम पर्युक्त होता था  इस पद पर श्री काशीनाथ अधिकारी जिन्होंने शहर काशीपुर बसाया ओर राजा रुद्रचंद के तराई-भाबर के
लाटसाहब श्री रामदत अधिकारी का नाम उल्लेखनीय है ।
भंडारी
ये भी एक पद मात्र था जो क्षत्रियो ने उपजातीय नाम के रूप में इस्तेमाल शुरू कर दिया इनका मुख्य कार्य तराई-भाबर के इलाके से प्राप्त कृषि उत्पादों के भंडारण के स्थान की व्यवस्था और सुरक्षा के लिए नियुक्त अधिकारी को इस पद से जाना जाता था ये भी उपजातीय नाम में प्रयुक्त होने लगा ।
नेगी का प्रयोग जो व्यक्ति राजकीय पदाधिकारी के रूप में राजा को दी जाने वाली भेंटों को लेता था मुरक्राफ्ट ने इस पद को ग्रामधिकारी के रूप में माना है और डॉ सनवाल ने इसे एक अधीनस्थ राजस्व अधिकारी के रूप में माना है और सनवाल(1976) के अनुसार ये पद केवल अप्रवासियों की लिए सीमित था इस पद पर क्षत्रिय ओर ब्राह्मण दोनों की नियुक्ति होती थी ढाईज्युली पट्टी के नौडी गाँव में अभी तक भट्ट उपजाती के ब्राह्मणों को नेगी कहा जाता है ।
गुसाईं
ये भी एक उपनाम ही था चंद राजाओ के अनेक ज्येष्ठ पुत्र को गुसाईं कहा जाता था इसके अतिरिक्त ये एक बिष्ट नेगी भंडारी अधिकारी की तरह पद भी था इसका प्रयोग ब्राह्मण-क्षत्रिय दोनों के साथ होता था इसकी पुष्टि अभिलेखों से भी होती है ।
उदाहरण गुसांई रुद्रदेव जोशी ,गुसांई विश्वरूप पांडे ये दोनों ब्राह्मण ही थे और कुंवर शक्ति सिंह गुसाईं ,रजबार खड़कु गुसाई ओर अर्जुन सिंह गुसांई आदि ।
ये सभी व्यावसायिक पदों के नाम और टाइटल मात्र ही है इस उपजातीय नामो से किसी के वंश का कोई संबंध नही है वंश छोड़िये वर्ग का भी सम्बन्ध नही है दोनों में क्षत्रिय ओर ब्राह्मण पाये जाते है । इसलिए अपने नाम में वंश नाम लगाए ।
🎗️🎗️प्रधान टाइटल🎗️🎗️
ग़ाज़ीपुर में 24 गांव वशिष्ट गोत्री (कस्तुवार)हैं।
प्रस्तुति अरविन्द रॉय
 राजा मांधाता के शरीर में सफेद दाग हो गया था। वे पालकी से  जा रहे थे। आज जहां गौसपुर गांव है पहले यह स्थान जंगल की तरह था। वर्ष 1526 के आसपास इस इलाके से गुजरते समय उन्हें प्यास लगी तो उन्होंने अपने सिपाहियों से पानी लाने को कहा। जंगल में पानी की तलाश करते सिपाही इस पोखरे के पास पहुंचे। पानी लेकर सिपाही जब उनको दिए तो उन्होंने जब अपना हाथ धोया। देखा कि उनकी अंगुलियों का सफेद दाग खत्म हो गया। ऐसा चमत्कार देख वे पानी लाने का स्थान पूछे तो सिपाही डरने लगे। डरते-डरते सिपाही उन्हें उस स्थान पर ले गए। वहां पानी कम होने के बावजूद राजा वहां लोटने लगे और उनके शरीर का सफेद दाग समाप्त हो गया। ऐसा चमत्कार देख राजा मांधाता वहीं रूक गए।   अत्यन्त प्रसन्न हो कर पाँच ब्राह्मणों को, जिनकी मिश्र उपाधि (पदवी) थी और जो एक या दो गोत्रों के थे, वहाँ बुला कर पाँच गाँव दान दिए पांच गांव प्रधान टाइटल लगाते हैं।जो क्रमशः - 1-हुस्सेपुर कोठियां, 2- महुवी 3- मड़ीयावडीह(मिरानपुर) 4- सुखपुरा 5- बरेजी
छठा गांव सुल्तानपुर भी प्रधान टाइटल लिखता हैं।राजा ने तालाब खोदवाया। इसके बाद किला बनवाकर रहने लगे। आज भी गौसपुर में खोदाई के दौरान किले का अवशेष मिलता है। तालाब के पास खोदाई में गणेश जी की मूर्ति मिली थी, जो आज भी श्यामसुंदर प्रजापति के दरवाजे पर बने मंदिर में स्थापित है। पोखरे के पास बने मंदिर में राजा मांधाता की अष्टधातु की मूर्ति थी जिसे तीन दशक पहले चोर चुरा ले गए थे। कुछ दिनों बाद पुलिस ने उस मूर्ति को बरामद कर लिया। आज भी मूर्ति गांव के सेवानिवृत शिक्षक गिरिजा यादव के यहां सुरक्षित रखी हुई है।
फिरोज शाह तुगलक' के सेनापति सैयद मसूद अल-हुसैनी ने फिरोजपुर के पास राजा मांधाता को हराया। इस जीत के बाद सैयद मसूद को सुल्तान फिरोजशाह मुगल द्वारा-मलिक अल सआदत गाजी ’की उपाधि से सम्मानित किया गया।
स्वामी जी ने इस क्रम ब्रह्मर्षि वंश विस्तार, में लिखा है
Thanks to
Sudhir Pradhan ji



🎗️🎗️प्रधान पदवी भूमिहार ब्राह्मणों का इतिहास🎗️🎗️
भूमि लेने के बाद धनी होने के कारण अपनी याचकता वृत्ति छोड़ दी और भूमिहार ब्राह्मणों में मिल गए। 
प्रस्तुति अरविन्द रॉय
एक अनुश्रुति है जो बहुत ही पुरानी है परंतु इसके कुछ साक्ष्य भी मौजूद है । इसके अनुसार बहुत समय पहले गौसपुर किसी राजा की स्थली थी जिसका नाम था मान्धाता |  इनकी एक मूर्ति प्राप्त है जो कभी  गांव के बीचो - बीच स्थित एक तालाब के किनारे पर स्थित रहा कराती थी । आज  शायद वह मूर्ति किसी जेल में है ।
बहुत पहले राजा जय चन्द का चचेरा भाई था मान्धाता , जो कुष्ठ रोग से पीड़ित  था ।  वह हर साल प्रायः जग्गनाथ मंदिर जाया करता था । ऐसा माना जाता है की  वह  एक बार इसी रास्ते से जा रहा था तो उसे  बहुत लंबी यात्रा के दौरान प्यास लगी तब उसने अपने मंत्री को  पानी लेन के लिए भेजा । मंत्री बहुत ही परेशान हुआ क्यों कि उसे कही भी पानी नज़र नहीं आ रहा था । उन दिनों गंगा नदी भी  इस गांव से दूर यु कहे तो नदी गांव के उस  पार (छोर)  बह रही थी  जहाँ आज जोराजपुर,  पटकनी  गांव स्थित है । जिस कारण  नदी से जल्दी पानी लाना संभव नही था । मंत्री ने एक तालाब देखा जो बहुत ही गन्दा सा प्रतीत हो रहा था , पहले  मंत्री ने पानी लेने से हिचका फिर भी पानी उसी तालाब से ले लिया और राजा के पास  गया और पानी राजा  को दिया |  जैसे ही राजा ने पानी अपने हाथ धोने के लिए हाथो पर पानी डाले उसके  हाथ जो सफेद था ( कुष्ठ रोग ) हाथो से ठीक हो गया । इस पर राजा ने मंत्री को आवाज लगाया तब मंत्री शायद डरा था की कहीं राजा को मालूम तो नही हो गया की पानी किसी गंदे तालाब का है  वह डरते हुए राजा के पास गया । तब राजा ने उससे बिलकुल वही सवाल किया जो उसके ( मंत्री ) के दिमाग में चल रहा था , परन्तु राजा ने इस  लिए पूछा क्यों कि वह देखना चाहता था की वह तालाब  कहा है । राजा ने अपने हाथो के सफेद रंग मंत्री को दिखाया की उसका हाथ ठीक हो गया और इस प्रकार कुष्ठ रोग हटा हुआ देख राजा ने उस तालाब में स्नान किया, जिससे उसका संपूर्ण शरीर कुष्ठ से रहित और दिव्य हो गया।
 इससे राजा अत्यन्त प्रसन्न हो कर पाँच ब्राह्मणों को, जिनकी मिश्र उपाधि (पदवी) थी और जो एक या दो गोत्रों के थे, वहाँ बुला कर पाँच गाँव दान दिए और उसी जगह उनके रहने का स्थान बनवा दिया और अपने आप भी बहुत दिनों तक वहाँ रहा। वहाँ ही उसका कुष्ठ रोग अच्छा हुआ था, अर्थात वह कुष्ठ रोग से पूत (रहित) हुआ था। इसीलिए उस स्थान का नाम कुष्टपूत हुआ। परंतु कालार में संस्कृत शब्द 'पूत' का अपभ्रंश 'उत' हो गया जैसा कि प्राकृत भाषा में 'पुत्र' शब्द को 'उत्ता' कहते हैं, अर्थात जैसे आर्य पुत्र को 'अज्ज उत्त' कहते हैं, उसी तरह 'कुष्ट पूत' शब्द का 'कुष्ठ उत' हो कर कुछ दिन और बाद  'कु (क) ष्टौत' और 'कठौत' हो गया। जो आज तक कठौत (कठऊत) ही कहा जाता है और वहाँ पर मांधाता की बनवाई हुई कोट ( कोटिया) भी अब तक भग्नावस्था में हैं। और ये ब्राह्मण प्रथम उसी स्थान पर गए थे और रहते भी थे, इसलिए कुष्टौतवार कहलाने लगे, जो पीछे बिगड़ते-बिगड़ते कष्टरार, कुष्टवार और कस्तुवार हो गया। इन सबों की पदवी मिश्र है और वसिष्ठ गोत्र है। संभवत: कुछ लोगों का गोत्र दूसरा भी हो।
उन्हीं में से जिनको राजा मांधाता या उनके वंशजों ने योग्यता देख कर अपना प्रधान या मन्त्री बनाया था, अथवा अन्य ब्राह्मणों के प्रधान बना कर रखा था, वे अब तक प्रधान पदवीवाले ही कहलाते हैं।जो प्रायः सुल्तानपुर (नया नाम) में अभी भी प्रधान पदवी वाले सभ्य लोग निवास करते है ।  उन सबों ने भूमि लेने के बाद धनी होने के काण अपनी याचकता वृत्ति छोड़ दी और भूमिहार ब्राह्मणों में मिल गए। अथवा जिन ब्राह्मणों ने दान में भूमि ली थी वे दूसरे ही होंगे। ये लोग तो राजा के प्रधान थे, इसलिए जागीर की तरह इन लोगों को भूमि मिली होगी और उसी से आज तक प्रधान ही कहलाते हैं। अथवा ऐसा भी हुआ होगा कि दान न दे कर जागीर के तौर पर ही इनको भूमि दी गई होगी और उसी को भूल कर दान की तरह मिलना कहते हैं। चाहे जो कुछ भी हो, इसमें किसी प्रकार का हर्ज नहीं हैं। क्योंकि यह सिद्ध कर चुके हैं कि ब्राह्मण लोग सर्वदा ही याचक से अयाचक और अयाचक से याचक, धनी और गरीब होने के कारण हुआ करते हैं, न कि अयाचक सदा अयाचक ही और याचक सदा याचक ही बने रहते हैं। क्योंकि याचकता और अयाचकता ये दोनों ब्राह्मणों के व्यक्‍तिगत धर्म है। हाँ याचकता आपत्तिकाल धर्म है और विवेकी एवं धनी लोग उसका अनादर कर अयाचकता को ही स्वीकार करते हैं, यह अन्य बात है। परंतु यह बात केवल अपने-अपने विचार और इच्छा पर निर्भर है, न कि कोई शास्त्रीय आज्ञा है कि अयाचक पुरोहिती न करे और याचक पुरोहिती को न त्यागे।
इसके  प्राचीनता का अनुमान यहाँ  के भोगोलिक स्थिति को देखकर लगाया जा सकता है कि कैसे यहाँ पर उच्चावच्च की स्थिति है । कही उचे जमीन तो कहि बहुत नीचे । ऐसा प्रतीत होता है की इस गांव को तीन तरफ से उचे प्राचीर (मिट्टी की उचाई ) द्वारा घेर दिया गया था और वह तालाब जिसके पानी से राजा के कुष्ठ ठीक हो गया था ,  गांव के बीचो - बीच स्थित करवाया गया हो । जिसके बगल से एक रोड है जो आज NH 19  के नाम से जाना जाता है । यहाँ की ये सब स्थिति देख ऐसा मनो यहाँ पर कोई किला ( कोट ) बनवाया गया हो , जो आज भी कोट के नाम से ही जाना जाता है । इससे  प्रतीत होता है कि राजा ने यहाँ पर  काफी लंबे समय तक रहा था और उसने अपनी एक मूर्ति बनवाकर इस तालाब के किनारे स्थापित करवा दिया था । यहाँ के लोगो का आज भी ऐसा मनना है की इस तालाब का पानी यदि बुखार होने पर पिया जाये तो बुखार ठीक हो जाता है और ठीक भी हो जाता है ।
Ref :-Evolution and Spatial Organization of Clan Settlements: 
Saiyad Hasan Ansari ·
स्वामी सहजानंद