Friday, October 2, 2020

🎗️🎗️खरगडीहा रियासत🎗️🎗️

 🎗️🎗️खरगडीहा रियासत🎗️🎗️


झारखंड में भूमिहारों की सबसे बड़ी रियासत गिरिडीह जिले में खरगडीहा पड़ता है इसकी स्थापना 1400 ईसवी में हंसराज देव भट्ट (विष्णु वृद्धि गोत्र) ने की थी l

प्रस्तुति अरविन्द रॉय

 इनका मूल स्थान दक्षिण था उस समय इस क्षेत्र पर चन्देलों का राज था उनको हारा कर ये रियासत कायम हुई 1765 में मदन नारायण देव से अकबर अली ने  रियासत छीन लिया था पर इनके पोते गिरिवर नारायण देव ने रियासत पुनः प्राप्त कर लिया दक्षिण के वाकाटक राजाओं का गोत्र विष्णु वृद्धि हैं ये गोत्र मैथिल ब्राह्मणों पाया गया है डॉ रविन्द्र राय ,चुन्ना सिंह जैसे धाकड नेता इसी मूल रियासत से है राजधनवार के राजघाट में आयोजित होने वाले छठ महापर्व जो लगभग दो सौ साल पुराना है राजा मोध नारायण देव ने प्रारंभ की थी। बताते हैं कि तत्कालीन दिल्ली सल्तनत के शासक औरंगजेब के निर्देश पर उनके दो कारिन्दे बिहार के सिऊर में रंगदारी वसूली करने के लिए आए थे। राजा मोध नारायण औरंगजेब सिपहसलारों की यातनाओं से तंग आकर दरबारियों के साथ राजधनवार पहुंचे। राजधनवर में ही उन्होंने किला बनवाया एवं क्षेत्र के विकास में काम करना प्रारंभ किया। उन्होंने राजा नदी पर ही पहले पहल छठ व्रत प्रारंभ किया। यह सिलसिला आगे भी चलता रहा।

No comments: