Thursday, August 30, 2018


-----------  बेतिया_ब्राह्मण_राजवंश
-------------
----------  मोहयाल_सारस्वत_
ब्राह्मणराजघराना
बिहार का सबसे बड़ा स्वतंत्र राजघराना लेकीन दरभंगा ज़मींदारी स्वतंत्र नही रही बेशक बड़ी रही इसलीए यह दुसरी बड़ी ज़मींदारी के रूप में जानी जाती है |
बेतिया राज कि स्थापना आज से लगभग चार सौ वर्ष पूर्व हुई थी | यह सारस्वत मोहयाल थे लेकीन कालांतर मे कश्यप गोत्रिय जेथारिया भूमिहार ब्राह्मण वंश कहे गए हैं |
बेतिया राज घराने के पूर्वजों में
# गोरख_राय गजब के योद्धा राजा थे जो
# पृथ्वी_राज़_चौहान के साथ सैन्य अभ्यास किया करते थे और युद्ध मे भाग ।उन्ही के वंशों मे गंगेश्वर देव नामक ब्राह्मण हुए जो कि निमखर मिश्री, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) से आकार बिहार के तिरहुत प्रमंडल अंतर्गत, जिला - सारण के जैथर गांव में बसे | इस कथित जैथारिया भूमिहार ब्राह्मण वंश में नवें पीढ़ी में जन्मे उग्रसेन ने प्रथम राजा के तौर पर इस राजवंश कि नीव रखी तथा मुग़ल शासक शाहजहां द्वारा १६२८ में इन्हें राजा कि पदवी से नवाजा गया |
# आगे चलकर राजा उग्रसेन के पुत्र गज सिंह ने बेतिया (प. चम्पारण) में अपना राजमहल बनवाया और तभी से यह घराना बेतिया राज के नाम से जाना गया | राजा गज सिंह के छ पुत्र हुए,
जिनमें प्रथम जेष्ठ पुत्र राजा # दलीप सिंह बेतिया के तीसरे राजा कहे गए, दूसरे पुत्र राजकुमार कनक सिंह जो कि
# शिवहर राज (मुज्जफरपुर) के राजा शिवराज नंदन सिंह के पूर्वज हुए,
तीसरे पुत्र राजकुमार किरत सिंह # मधुबन जमींदारी (मधुबनी) के जमींदारों के पूर्वज के रूप में जाने जाते हैं |
# आज यह स्थिति बनी हुई है कि बेतिया राज के वारिस न होने कि वजह से ४०० साल से भी पुराने इस राजघराने कि अरबों कि दौलत वह सारी धरोहरों कि चोरी समय समय पर होती चली आ रही हैं |
1 राजा श्री उग्रसेन सिंह
2. राजा श्री गज सिंह
3. राजा श्री दलीप सिंह
4. राजा श्री ध्रुव सिंह (धनपत सिंह)
5. राजा श्री जुगल किशोर सिंह
6. राजा श्री बीर किशोर सिंह
7. महाराजा श्री आनन्द किशोर सिंह बहादुर
8. महाराजा श्री नवल किशोर सिंह बहादुर
9 महाराजा श्री राजेंद्र किशोर सिंह बहादुर
10. महाराजा श्री सर हरेन्द्र किशोर सिंह बहादुर
11. महारानी शिव रतन कुंवर
12. महारानी जानकी कुंवर - daughter of Babu
Shri Sidha Narain Singh of Anapur

No comments: